Asha Bhosle Death News: आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- हमेशा लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी उनकी सुरीली आवाज

Asha Bhosle Death News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन को अत्यंत दुखद और कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

Asha Bhosle Death News: आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- हमेशा लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी उनकी सुरीली आवाज

CM Yogi Adityanath News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 12, 2026 / 04:00 pm IST
Published Date: April 12, 2026 3:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर दुख व्यक्त किया।
  • सीएम योगी ने आशा भोसले के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
  • सीएम ने कहा - उनकी सुरीली आवाज इस देश के लोगों के दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी।’

Asha Bhosle Death News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन को अत्यंत दुखद और कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय संगीत जगत की स्वर साम्राज्ञी, महान संगीत कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का निधन बहुत दुखद घटना है और कला की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गायन में उनकी बेमिसाल कला ने भारतीय संगीत को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी सुरीली आवाज इस देश के लोगों के दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी।’’

सीएम आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को यह बहुत बड़ा दुख सहने की ताकत दें। ओम शांति!’’ आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। वह मशहूर गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। (Asha Bhosle Death News) आशा भोसले को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी महसूस होने के कारण यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए तथा मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान से लेकर काजोल और उर्मिला मातोंडकर जैसी अभिनेत्रियों के लिए आवाज दी।

प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Asha Bhosle Death News: पीएम मोदी ने ट्वीट कर आशा भोसले के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘भारत की सबसे जानी-मानी और बहुमुखी आवाज़ों में से एक, श्रीमती आशा भोसले जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दशकों तक फैली उनकी अनोखी संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है और (Asha Bhosle Death News) दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ है। दिल को छू लेने वाली धुनों से लेकर जोशीली रचनाओं तक, उनकी आवाज़ में एक कालातीत चमक थी। उनके साथ हुई बातचीत की यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी, और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।’

गृह मंत्री शाह हुए भावुक

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि ‘आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुःखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं। आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया। (Asha Bhosle Death News) हर तरह के संगीत में ढल जाने की उनकी अनोखी प्रतिभा हर व्यक्ति का दिल जीत लेती थी। अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वालीं आशा जी ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित अनेक भाषाओं के साथ-साथ लोकगीतों में भी अमिट छाप छोड़ी।’

‘आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके व्यवहार में भी उतनी ही सादगी और आत्मीयता थी। उनसे जब भी मुलाकात होती थी, संगीत और कला जैसे अनेक विषयों पर लंबी बातें होती थीं। आज वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर अपनी आवाज से वे सदैव हमारे दिलों में रहेंगी। ईश्वर आशा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति’

16 साल की उम्र में अपनी मर्जी से की थी शादी

Asha Bhosle Death News: आशा भोसले ने अपनी आवाज से जहां लाखों दिलों को छुआ है, वहीं उनकी निजी जिंदगी बहुत मुश्किल से गुजरी है. सिंगर ने कविता छिब्बर के साथ एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ गणपत राव भोसले से शादी कर ली थी, जो उनसे बहुत बड़े थे। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। उनके इस फैसले के बाद उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर लंबे समय तक उनसे नाराज रही।

ससुराल में झेली मानसिक और शारीरिक हिंसा

बताया जा रहा है कि उन्हें अपने ससुराल में मानसिक और शारीरिक हिंसा झेलनी पड़ी। (Asha Bhosle Death News) उनके पति को पसंद नहीं था कि वो अपने परिवार के करीब रहें, जिस कारण उन पर शक भी किया जाता था। जिसके बाद उस कठिन समय में वो अपने मायके आ गई और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। इतने दर्द के बावजूद उन्होंने कभी अपने पति के लिए नफरत नहीं रखी। उन्होंने इसी इंटरव्यू में कहा था कि अगर वो रिश्ता नहीं होता, तो उन्हें अपने बच्चे नहीं मिलते।

दूसरी शादी में मिला सम्मान

Asha Bhosle Death News: इस रिश्ते के टूटने के बाद सिंगर ने मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन से शादी की थी। ये रिश्ता आपसी समझ और सम्मान पर टिका था। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग रहने लगे, लेकिन उनके बीच का प्यार कभी खत्म नहीं हुआ। आशा भोसले ने अपने करियर में लगातार काम किया और खुद को साबित किया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.