ब्रिटेन के सांसदों ने इंग्लैंड और वेल्स में इच्छा मृत्यु की अनुमति देने संबंधी विधेयक को खारिज किया
ब्रिटेन के सांसदों ने इंग्लैंड और वेल्स में इच्छा मृत्यु की अनुमति देने संबंधी विधेयक को खारिज किया
लंदन, 11 सितंबर (एपी) ब्रिटेन के सांसदों ने शुक्रवार को उस विधेयक को खारिज कर दिया, जिसमें इंग्लैंड और वेल्स में गंभीर रूप से बीमार वयस्कों को अपना जीवन समाप्त करने यानी इच्छा मृत्यु का विकल्प देने का प्रावधान था।
चार घंटे तक चली चर्चा के बाद ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ ने ‘टर्मिनली इल एडल्ट्स (एंड ऑफ लाइफ) बिल’ को 286 के मुकाबले 270 मतों से खारिज कर दिया।
यह परिणाम कुछ हद तक चौंकाने वाला था, क्योंकि लगभग इसी तरह का विधेयक पिछले साल 23 मतों के अंतर से पारित हुआ था।
इस मतदान के साथ इच्छा मृत्यु को लेकर संसद में दो साल से चल रही बहस समाप्त हो गई। इस दौरान ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ ने दो मौकों पर इच्छा मृत्यु का समर्थन किया था। हालांकि, यह कानून नहीं बन सका क्योंकि ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के सदस्यों ने प्रभावी रूप से इसे लंबित कर दिया था।
शुक्रवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में पेश किए गए इस विधेयक में प्रस्ताव था कि इंग्लैंड और वेल्स के ऐसे गंभीर रूप से बीमार वयस्क, जिनके पास छह महीने से कम जीवन शेष है, वे दो डॉक्टरों और एक विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के अधीन उनकी देखरेख में इच्छा मृत्यु के लिए आवेदन कर सकेंगे।
एपी शफीक देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


