अमेरिका में 11 सितंबर को हुए हमले की मनाई जा रही है 25वीं बरसी
अमेरिका में 11 सितंबर को हुए हमले की मनाई जा रही है 25वीं बरसी
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (एपी) अमेरिका के लोग देश पर 11 सितंबर 2001 को हुए सबसे भयावह आतंकी हमले की 25वीं बरसी शुक्रवार को मना रहे हैं और उस सदमे, मारे गए लोगों और अमेरिका की ताकत व समृद्धि के प्रतीकों पर अलकायदा के हमलों के व्यापक नतीजों को याद कर रहे हैं।
अमेरिका पर 11 सितंबर को हुए हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनमें पुष्पांजलि अर्पित करना, झंडा फहराना, मौन रखना, प्रार्थना सभाएं और पीड़ितों के नाम पढ़ना शामिल हैं। साथ ही,स्वयंसेवकों द्वारा अभियान भी चलाए जाएंगे।
इस बीच, एक नवीनतम सर्वेक्षण में सामने आया है कि अमेरिका के लगभग आधे वयस्क इस दिन को अपनी जिंदगी की सबसे ऐतिहासिक घटना के तौर पर याद करते हैं।
दूसरों के लिए यह निजी तौर पर आत्ममंथन करने या कई स्कूलों में, इससे सबक सीखने का अवसर है। यह हमला सुबह हुआ था। इस हमले में करीब 3,000 लोग मारे गए थे।
पुलिस अधिकारी केसी क्लोपफ़र शुक्रवार का समय ब्रुकलिन थाना इमारत में बिताने की योजना बना रहे हैं, जहां उनके पिता, अफ़सर रोनाल्ड क्लोपफ़र, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बुलाए जाने से पहले काम पर रिपोर्ट करने गए थे और दोबारा कभी नहीं लौटे।
हमले के समय क्लोपफ़र महज चार साल के थे, लेकिन वह यह सुनते हुए बड़े हुए कि उनके पिता को लोगों की मदद करना पसंद था। वह इस साल जून में अधिकारी नियुक्त हुए।
एपी धीरज दिलीप
दिलीप

Facebook


