BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ब्रिटेन में भारतीय की हत्या के दोषी किशोर की सजा की समीक्षा की जाएगी

ब्रिटेन में भारतीय की हत्या के दोषी किशोर की सजा की समीक्षा की जाएगी

ब्रिटेन में भारतीय की हत्या के दोषी किशोर की सजा की समीक्षा की जाएगी
Bhasha
Published: 05 Jul 2025 | 7:59 pmModified: 05 Jul 2025 | 7:59 pm

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच जुलाई (भाषा) ब्रिटेन में 80 वर्षीय भीम सेन कोहली की हत्या के मामले में दोषी करार दिये गये 15 वर्षीय किशोर की सात साल की जेल की सजा की ब्रिटेन की अत्यधिक उदार सजा योजना के तहत समीक्षा की जाएगी।

अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि किशोर की सजा की समीक्षा अपीलीय न्यायालय द्वारा की जाएगी। नाबालिग होने की वजह से किशोर के नाम का खुलासा नहीं किया।

यह निर्णय ब्रिटेन के सॉलिसिटर जनरल द्वारा मामले की विस्तृत समीक्षा के बाद लिया गया है, ताकि यह आंका जा सके कि क्या यह मामला पुनर्समीक्षा की निर्धारित सीमा को पूरा करता है।

अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सॉलिसिटर जनरल, लूसी रिग्बी केसी एमपी, एक निर्दोष व्यक्ति पर इस हिंसक, कायरतापूर्ण हमले से स्तब्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह इस कठिन समय में भीम कोहली के दोस्तों और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहती हैं।'

उन्होंने कहा, मामले की विस्तृत समीक्षा करने के बाद, सॉलिसिटर जनरल ने निष्कर्ष निकाला कि 15 वर्षीय लड़के की सजा को अपीलीय न्यायालय में भेजा जा सकता है। अदालत यह निर्धारित करेगी कि सजा बढ़ाई जाए या नहीं।'

इंग्लैंड के पूर्वी लेस्टर स्थित एक पार्क में हुए हमले के मामले में गैर इरादतन हत्या का दोषी पाई गई 13 वर्षीय लड़की को पिछले साल सितबंर में कारावास की सजा नहीं दी गई थी।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ब्रिटेन में भारतीय की हत्या के दोषी किशोर की सजा की समीक्षा की जाएगी

People also search for:IndianteenUKUK Indian Teen

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm