यूक्रेन ने रूस और क्रीमिया के तेल ठिकानों को निशाना बनाया

यूक्रेन ने रूस और क्रीमिया के तेल ठिकानों को निशाना बनाया

यूक्रेन ने रूस और क्रीमिया के तेल ठिकानों को निशाना बनाया
Modified Date: June 8, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: June 8, 2026 4:58 pm IST

कीव, आठ जून (एपी) यूक्रेन की सेना ने रूस और उसके कब्जे वाले यूक्रेनियाई इलाकों में स्थित तेल ठिकानों को निशाना बनाया। यूक्रेन और रूस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यूक्रेन ने रूस को युद्ध की आर्थिक कीमत चुकाने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत इन हमलों को अंजाम दिया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने सोमवार की सुबह तक मॉस्को क्षेत्र, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रूस, उसके नियंत्रण वाले क्रीमिया और काला सागर और आज़ोव सागर इलाके में यूक्रेन की ओर से किये गए 310 ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया।

यूक्रेन की वायु सेना के मुताबिक रूस ने उसपर 155 ड्रोन हमले किये जिनमें से 124 को नाकाम कर दिया गया।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने रविवार रात रूस के क्रास्नोदार क्राई क्षेत्र पर हमला किया। उन्होंने बताया कि यह हमला नोवोरोस्सियस्क के पास स्थित ग्रुशोवाया तेल परिवहन अड्डे किया गया, जो दक्षिणी रूस में तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के सबसे बड़े परिवहन केंद्रों में से एक है।

रूस के क्षेत्रीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि यूक्रेन के एक ड्रोन हमले से तेल सुविधा केंद्र में आग लग गई। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने नुकसान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि आग बुझाने के कार्य में 130 बचावकर्मियों और 39 उपकरणों को लगाया गया है।

यूक्रेन ने दावा किया कि रविवार रात को रूसी कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप में स्थित सेमिकोलोडेज़काया तेल अड्डे पर भी हमले किए, जिससे वहां आग लग गई।

यूक्रेन की ओर से टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए बयान के अनुसार, इस अड्डे का उपयोग रूसी सेना को ईंधन की आपूर्ति करने के लिए किया जाता है।

एपी धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में