संयुक्त राष्ट्र, रेड क्रॉस ने ‘किलर रोबोट’ हथियार प्रणालियों के लिए नियम बनाने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र, रेड क्रॉस ने ‘किलर रोबोट’ हथियार प्रणालियों के लिए नियम बनाने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र, रेड क्रॉस ने ‘किलर रोबोट’ हथियार प्रणालियों के लिए नियम बनाने की अपील की
Modified Date: August 25, 2026 / 05:38 pm IST
Published Date: August 25, 2026 5:38 pm IST

जिनेवा, 25 अगस्त (एपी) संयुक्त राष्ट्र और इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस ने मंगलवार को दुनियाभर के देशों से “किलर रोबोट” कही जाने वालीं स्वचालित हथियार प्रणालियों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध व रोक लगाने की संयुक्त अपील दोहराई।

तीन साल पहले की शुरुआती अपील और इस मुद्दे पर कई वर्षों से जारी अंतरराष्ट्रीय बातचीत के आधार पर की गई इस अपील में पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं की गई है, लेकिन यह कहा गया है कि ऐसी हथियार प्रणालियां विकसित की जा रही हैं।

हालांकि, संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस ने युद्ध के मैदान में इनके इस्तेमाल की पुष्टि नहीं की है।

संयुक्त राष्ट्र जिनेवा की प्रवक्ता एलेसांद्रा वेलुच्ची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस और आईसीआरसी की अध्यक्ष मिर्जाना स्पोलजारिक का संयुक्त बयान पढ़ते हुए कहा, “हम अब एक खतरनाक स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां इंसानों को मशीनों द्वारा खुद निशाना बनाया जाना एक नैतिक सीमा को पार करने के बेहद करीब है।”

बयान में कहा गया है, “आज हम इस अपील को और भी ज्यादा जरूरी मानते हुए दोहरा रहे हैं। मूल चिंताएं अभी भी वही हैं, लेकिन खतरे बढ़ गए हैं।”

एपी जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में