संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान के सामने मौजूद चुनौतियों को दूर करने के लिए स्वतंत्र राय मांगी

Ads

संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान के सामने मौजूद चुनौतियों को दूर करने के लिए स्वतंत्र राय मांगी

  •  
  • Publish Date - March 17, 2023 / 02:54 PM IST,
    Updated On - March 17, 2023 / 02:54 PM IST

संयुक्त राष्ट्र, 17 मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पूछा है कि किस तरह एकजुट अंतरराष्ट्रीय समुदाय अफगानिस्तान के सामने मौजूद विशाल चुनौतियों को दूर कर सकता है।

जापान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओर से पेश प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से अफगानिस्तान की स्थिति के आकलन के लिए एक स्वतंत्र समिति गठित करने का आग्रह किया गया है।

प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र के अंदर और बाहर राजनीतिक, मानवीय और विकास संबंधी मुद्दों पर काम कर रहे देशों से “स्पष्ट दृष्टिकोण” अपनाने का अनुरोध किया गया है। इसमें 17 नवंबर से पहले सुरक्षा परिषद को अफगानिस्तान की स्थिति के आकलन पर रिपोर्ट सौंपने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है।

एपी

जोहेब माधव

माधव