3200 साल पुराने नक्शे में दिखा ब्रह्मांड, धरती के नीचे इस सबसे बड़े ‘रहस्य’ का चला पता.. अब परत-दर-परत होंगे खुलासे
3200 साल पुराने नक्शे में दिखा ब्रह्मांड, धरती के नीचे इस सबसे बड़े 'रहस्य' का चला पता.. अब परत-दर-परत होंगे खुलासे
अंकारा। तुर्की के एक मंदिर में पुरातत्व विभाग की खुदाई में एक प्राचीन कैलेंडर और ब्रह्मांड का नक्शा मिला है। पत्थरों पर उकेरी गईं पेंटिंग 3200 साल पुरानी मानी गई हैं।
पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों को सबसे बड़ी राहत, मकान या फ्लैट खरीदने के लिए म…
इनमें एक ‘अंडरवर्ल्ड’ का जिक्र है जो धरती के नीचे मौजूद है। जिस मंदिर में यह खोज की गई है उसे सबसे पहले फ्रांस के पुरातत्वविद और इतिहासकार चार्ल्स टेक्सियर ने 1834 में ढूंढा था।
एक रिसर्चर के मुताबिक मंदिर में ब्रह्मांड की तस्वीर दिखाई गई है। इसमें स्थिर धरती, आसमान और अंडरवर्ल्ड भी है और दिन-रात और सर्दी-गर्मी जैसे बदलते रहने वाला वक्त भी।
पढ़ें- विवाहित महिला पर संबंध बनाने लिए दबाव बनाने लगा भाई…
इसमें भगवानों को दूसरों से ऊपर दिखाया गया है। दूसरी ओर पूर्वी और पश्चिमी दीवारों पर कम लोग हैं, यहां चांद के अलग-अलग फेज हैं जिससे जन्म और मौत दिखाया गया है। एक आकलन के मुताबिक तब 17 भगवान माने जाते थे। एक कमरे में पेंटिंग में अंडरवर्ल्ड के बारे में बताया गया है।
पढ़ें- शिक्षा विभाग में मुर्दों को भी ट्रेनिंग! कारनामा जा..
यहां चूनापत्थर पर उकेरी गई आकृति में 90 अलग-अलग जानवर, शैतान और भगवान की आकृति दिखी है। इनकी खोज के बाद समझने में 200 साल लग गए लेकिन रिसर्चर्स को भरोसा है कि ब्रह्मांड की इस तस्वीर में धरती, आसमान और एक अंडरवर्ल्ड है। एक दीवार पर सूर्य देवता और तूफान की देवी हैं।

Facebook


