BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अमेरिका ने व्यापक साइबर जासूसी अभियान में चीनी हैकरों, चीन के अधिकारियों को आरोपित किया

अमेरिका ने व्यापक साइबर जासूसी अभियान में चीनी हैकरों, चीन के अधिकारियों को आरोपित किया

अमेरिका ने व्यापक साइबर जासूसी अभियान में चीनी हैकरों, चीन के अधिकारियों को आरोपित किया
Bhasha
Published: 06 Mar 2025 | 12:28 amModified: 06 Mar 2025 | 12:28 am

वाशिंगटन, पांच मार्च (एपी) अमेरिका के न्याय विभाग ने बुधवार को घोषणा की कि समाचार संगठनों और अमेरिकी एजेंसियों को निशाना बनाते हुए चलाए गये वैश्विक साइबर जासूसी अभियान के सिलसिले में एक चीनी हैकिंग कंपनी के आठ नेताओं या सदस्यों के साथ-साथ दो चीनी अधिकारी आरोपित किये गये हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार कुछ नए आपराधिक मामलों से चीन में हैकिंग के लिए भर्ती करने/सेवा लेने संबंधी पारितंत्र के बारे में नई जानकारी सामने आयी।

इस व्यवस्था में चीन सरकार उन निकायों को निशाना बनाने के लिए निजी कंपनियों एवं ठेकेदारों को भुगतान करती है जिनमें उसकी (चीन की) खास रूचि होती है।

एक अभ्यारोपण में ‘आई-सून’ नामक एक निजी हैकिंग कंपनी के अधिकारियों को आरोपित किया गया है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस कंपनी के अधिकारियों ने दुनिया भर में व्यापक स्तर पर साइबर उल्लंघनों को अंजाम दिया जो एक व्यापक खुफिया जानकारी जुटाने का अभियान था।

चीन के दो कानून प्रवर्तन अधिकारी भी आरोपित किये गये हैं।

अभ्यारोपण में कहा गया कि अन्य मामलों में हैकरों ने खुद ही हैकिंग की और उसके बाद चुरायी गयी सूचना सरकार को बेचने की चेष्टा की।

अधिकारियों ने दावा किया कि इस हैकिंग कंपनी ने सफलतापूर्वक हैक किए गए प्रत्येक ‘ईमेल इनबॉक्स’ के लिए सरकार से लगभग 10,000 से 75,000 अमेरिकी डॉलर के बराबर राशि वसूली।

जिन निकायों को हैकिंग के दौरान निशाना बनाया है उनमें अमेरिका वित्त विभाग शामिल था। अमेरिकी वित्त विभाग ने पिछले साल के आखिरी में खुलासा किया था कि चीनी हैकरों ने उसे निशाना बनाया था। वित्त विभाग ने इसे ‘बड़ी साइबर सुरक्षा संबंधी घटना’ बताया।

चीनी कॉर्पोरेट रजिस्ट्री में आई-सून के लिए सूचीबद्ध फोन नंबरों पर संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

‘आई-सून’ के प्रतिनिधियों ने टिप्पणी के लिए एपी द्वारा भेजे गए ईमेल का भी तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

एपी

राजकुमार वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अमेरिका ने व्यापक साइबर जासूसी अभियान में चीनी हैकरों, चीन के अधिकारियों को आरोपित किया

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm