अमेरिका ने यूरोपीय देशों को इबोला प्रभावित देशों से लोगों की यात्रा पर पाबंदिया बढ़ाने की सलाह दी
अमेरिका ने यूरोपीय देशों को इबोला प्रभावित देशों से लोगों की यात्रा पर पाबंदिया बढ़ाने की सलाह दी
वाशिंगटन, 10 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन यूरोपीय देशों को अफ्रीका के इबोला प्रभावित देशों से यूरोप में आने वाले लोगों के लिए यात्रा पाबंदियां बढ़ाने की सलाह दे रहा हैं।
ट्रंप प्रशासन ने यह संकेत भी दिया है कि ऐसा न करने पर विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट समेत अन्य मौकों के लिए यूरोप से लोगों की यात्रा को लेकर अमेरिका के नियमों में सख्ती बरती जा सकती है।
विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को फोन करके अपनी चिंताएं व्यक्त कीं और कांगो तथा युगांडा में इबोला फैलने पर अमेरिका और यूरोप के तालमेल एवं जवाबी प्रयासों पर चर्चा की।
इसमें कहा गया, ‘‘विदेश विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकता और ध्यान अमेरिकी लोगों की सेहत की रक्षा करना और इबोला का प्रकोप हमारे नजदीक तक पहुंचने से रोकने पर है।’’
विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अमेरिका ने इस संक्रमण को फैलने से निपटने के लिए कदम बढ़ाया है और अब दुनिया को भी और कदम उठाने होंगे।’’
अधिकारी ने रूबियो और वॉन डेर लेयेन के बीच फोन पर हुई बातचीत के बारे में नाम जाहिर नहीं होने की की शर्त पर जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अब कार्रवाई का समय है और ऐसा नहीं होने पर यात्राओं पर असर पड़ सकता है।
एपी वैभव गोला
गोला

Facebook


