Attack on Venezuela:अमेरिका ने वेनेजुएला को बनाया निशाना, 16 फाइटर जेट से नेवी बेस को किया तबाह, देखें हमले का खौफनाक वीडियो!

Attack on Venezuela: वेनेजुएला की राजधानी काराकास में अमेरिका द्वारा बड़े सैन्य हमले की खबर सामने आई है। कई इलाकों में जोरदार धमाके सुने गए, जबकि फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर्स से अहम ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है।

Attack on Venezuela:अमेरिका ने वेनेजुएला को बनाया निशाना, 16 फाइटर जेट से नेवी बेस को किया तबाह, देखें हमले का खौफनाक वीडियो!

Attack on Venezuela/ Image Source: IBC24

Modified Date: January 3, 2026 / 02:48 pm IST
Published Date: January 3, 2026 2:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • काराकास में अमेरिकी हमले के बाद कई इलाकों में धमाके
  • 16 फाइटर जेट्स और चिनूक हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल
  • नेवी बेस और रक्षा मंत्री के घर पर हमले

Attack on Venezuela: नई दिल्ली : वेनेजुएला की राजधानी में कराकस में अमेरिकी सेना ने जोरदार हमला कर दिया है। काराकस में कम से कम 7 धमाके की आवाज सुनाई दी है। अमेरिका ने वेनेजुएला को अपना निशाना बनाते हुए 16 फाइटर जेट से बम बरसाया है। इसके अलावा चिनूक हेलीकॉप्टर्स से हमले किये गए । अमेरिकी ने यहाँ के नेवी बेस को अपना निशाना बनाया है। इतना ही नहीं, वेनेजुएला के रक्षा मंत्री के आवास पर भी हमले की खबर है

हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Attack on Venezuela: इस हमले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रात के समय शहर की रोशनी के बीच आसमान में धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार काराकास में कम से कम 7 धमाके हुए हैं और कई फाइटर जेट्स को उड़ान भरते देखा गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.