अमेरिका : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच लोग घायल

Ads

अमेरिका : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच लोग घायल

  •  
  • Publish Date - March 20, 2022 / 08:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

अजूसा (कैलिफोर्निया, अमेरिका), 20 मार्च (एपी) कैलिफोर्निया के अजूसा के निकट वन क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

लॉस एंजिलिस दमकल विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार लॉस एंजिलिस शेरिफ विभाग का एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहार को ‘एंजिसिल नेशलन फॉरेस्ट’ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारियों ने केएनबीसी को बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के वास्ते एयर एंबुलेंस मंगायी गयी।

दुर्घटना राजमार्ग 39 और ‘ईस्ट फोर्क रोड’ के निकट हुई।

एपी शोभना सुरभि

सुरभि