अमेरिका ने यूक्रेन, रूस को युद्ध समाप्ति के लिए समझौते के वास्ते जून की समयसीमा दी : जेलेंस्की

अमेरिका ने यूक्रेन, रूस को युद्ध समाप्ति के लिए समझौते के वास्ते जून की समयसीमा दी : जेलेंस्की

अमेरिका ने यूक्रेन, रूस को युद्ध समाप्ति के लिए समझौते के वास्ते जून की समयसीमा दी : जेलेंस्की
Modified Date: February 7, 2026 / 02:58 pm IST
Published Date: February 7, 2026 2:58 pm IST

कीव, सात फरवरी (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका ने यूक्रेन और रूस को लगभग चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौते पर पहुंचने के वास्ते जून की समयसीमा दी है।

जेलेंस्की ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि यदि जून की समयसीमा पूरी नहीं होती है, तो ट्रंप प्रशासन संभवतः दोनों पक्षों पर इसे पूरा करने के लिए दबाव बनाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी पक्ष इस गर्मी की शुरुआत तक युद्ध समाप्त करने का प्रस्ताव दे रहा है और संभवतः इसी कार्यक्रम के अनुसार सभी पक्षों पर दबाव डालेगा।’’

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘और वे कहते हैं कि वे जून तक सबकुछ करना चाहते हैं। और वे युद्ध समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। वे सभी घटनाओं का एक स्पष्ट विवरण चाहते हैं।’’

एपी

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में