BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अमेरिका : भारतीय राजदूत ने सीनेटर शाहीन के साथ व्यापार समझौते और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा की

अमेरिका : भारतीय राजदूत ने सीनेटर शाहीन के साथ व्यापार समझौते और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा की

अमेरिका : भारतीय राजदूत ने सीनेटर शाहीन के साथ व्यापार समझौते और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा की
Bhasha
Published: 26 Oct 2025 | 10:29 pmModified: 26 Oct 2025 | 10:29 pm

वाशिंगटन, 26 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने रविवार को यहां की सीनेट की विदेश संबंध समिति की वरिष्ठ सदस्य जीन शाहीन के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते, ऊर्जा सुरक्षा और तेल एवं गैस व्यापार पर चर्चा की।

क्वात्रा ने सोशल मीडिया मंच पर ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट किया, ‘‘सीनेट की विदेश संबंध समिति की वरिष्ठ सदस्य सीनेटर शाहीन के साथ एक उपयोगी बैठक हुई। हमारी चर्चा पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर पहुंचने के हमारे प्रयासों, भारत की ऊर्जा सुरक्षा और अमेरिका के साथ बढ़ते तेल एवं गैस व्यापार, तथा हमारे क्षेत्र की साझा भू-राजनीतिक चुनौतियों पर केंद्रित रही।’’

भारतीय राजदूत ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुख से भी शाहीन को अवगत कराया।

क्वात्रा ने कहा, ‘‘हमने रचनात्मक वार्ता और कूटनीति के माध्यम से यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हमारे प्रधानमंत्री के रुख को भी दोहराया।’’

यह बैठक भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की पृष्ठभूमि में हुई। एक अधिकारी के मुताबिक बातचीत अपने मुकाम पर पहुंचने के बहुत करीब है।

अधिकारी ने शुक्रवार को कहा,‘‘जहां तक समझौते का सवाल है, हम बहुत करीब हैं।’’

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ‘बर्लिन संवाद’ में बृहस्पतिवार को कहा कि भारत जल्दबाजी में या दबाव में कोई समझौता नहीं करेगा।

अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए अब तक पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है।

भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद भारत-अमेरिका संबंधों में गतिरोध का एक प्रमुख मुद्दा बना हुआ है।

ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर कुल 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बाद से नयी दिल्ली और वाशिंगटन के बीच रिश्तों में तनाव आ गया है।

भारत ने अमेरिकी कार्रवाई को ‘‘अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण’’ करार दिया है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अमेरिका : भारतीय राजदूत ने सीनेटर शाहीन के साथ व्यापार समझौते और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा की

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm