MP Road Accident News: सुबह-सुबह हुई चार लोगों की मौत, सड़क किनारे इस हाल में मिले शव, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

MP Road Accident News: अनूपपुर जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

MP Road Accident News: सुबह-सुबह हुई चार लोगों की मौत, सड़क किनारे इस हाल में मिले शव, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

Maharashtra Dhule Road Accident/ image source: ibc24 archive

Modified Date: April 19, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: April 19, 2026 3:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के अनूपपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुई 04 लोगों की मौत।
  • मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस।

MP Road Accident News: अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना अनूपपुर के करनपठार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हुई, (MP Road Accident News) जब करंजिया डिंडोरी से गिट्टी लाने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

कैसे हुआ हादसा?

करनपठार थाना प्रभारी बीरेंद्र वरकड़े ने बताया कि इस दुर्घटना में इंजन के नीचे दबने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा सभी मृतक डिंडोरी के करंजिया से गिट्टी लाने के लिए जा रहे थे।

MP Road Accident News: उन्होंने बताया कि थाना करनपठार पुलिस मौके पर मौजूद है और पलटे हुए ट्रैक्टर को हटाने का प्रयास जारी है। (MP Road Accident News)  वरकड़े ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है, लेकिन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि सभी मृतक डिंडोरी के बताए जा रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.