US Iran Talks Update: इस्लामाबाद वार्ता बेनतीजा खत्म, क्या अब बढ़ेगा टकराव? ईरान ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप!

US Iran Talks Update: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अहम वार्ता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ईरानी मीडिया के हवाले से दावा किया गया है कि ताजा दौर की बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई।

US Iran Talks Update: इस्लामाबाद वार्ता बेनतीजा खत्म, क्या अब बढ़ेगा टकराव? ईरान ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप!

IRAN america talk/ imagesource: ibc24 x handle

Modified Date: April 12, 2026 / 08:47 am IST
Published Date: April 12, 2026 8:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • इस्लामाबाद वार्ता बेनतीजा
  • समाप्त होर्मुज मुद्दे पर गहरा विवाद
  • अमेरिका की शर्तों पर टकराव

US Iran Talks Update: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अहम वार्ता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ईरानी मीडिया के हवाले से दावा किया गया है कि ताजा दौर की बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई।

Iran vs Israel: हार्मुज समेत कई मुद्दों पर असहमति: ईरानी मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य समेत कई रणनीतिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच गहरे मतभेद बने हुए हैं। खासतौर पर अमेरिका की शर्तों को लेकर ईरान ने नाराजगी जताई है और कहा है कि वॉशिंगटन अपनी मांगें थोपने की कोशिश कर रहा है, जिसके चलते बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई।

Islamabad negotiations news: दोनों देशों के बीच नहीं बनी बात

हालांकि इस गतिरोध के बीच यह भी स्पष्ट किया गया है कि बातचीत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और आगे भी वार्ता जारी रखने की संभावना बनी हुई है। इससे पहले दोनों देशों के बीच करीब 15 से 21 घंटे तक लंबी चर्चा हो चुकी है, जिसमें अब तकनीकी और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। ईरान ने संकेत दिए हैं कि मतभेद जरूर हैं, लेकिन संवाद का रास्ता अभी खुला हुआ है।

US Iran conflict: अमेरिकी मंत्री का बयान आया सामने

अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने भी माना कि अब तक किसी समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका की कई अहम शर्तों को स्वीकार नहीं किया है, जिससे बातचीत अटक गई है। वेंस ने दोहराया कि अमेरिका का प्राथमिक उद्देश्य यही है कि ईरान किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल न कर सके। वहीं Donald Trump ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर वार्ता विफल होती है तो सैन्य कार्रवाई भी विकल्प के तौर पर मौजूद है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि चाहे समझौता हो या नहीं, अमेरिका इस पूरी स्थिति में खुद को मजबूत स्थिति में मानता है। उन्होंने चीन को भी चेतावनी दी कि वह ईरान को हथियारों की आपूर्ति से दूर रहे। दूसरी ओर, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि वहां से किसी भी जहाज की आवाजाही उसकी सेना की अनुमति से ही होगी। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में कोई अमेरिकी जहाज इस मार्ग से नहीं गुजरा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।