US Israel Iran Ceasefire News: ‘परमाणु कार्यक्रम का कोई डील नहीं’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा- ऐसी कोई डील नहीं हुई

US Israel Iran Ceasefire News: 'परमाणु कार्यक्रम का कोई डील नहीं' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा- ऐसी कोई डील नहीं हुई

US Israel Iran Ceasefire News: ‘परमाणु कार्यक्रम का कोई डील नहीं’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा- ऐसी कोई डील नहीं हुई

US Israel Iran Ceasefire News: 'परमाणु कार्यक्रम का कोई डील नहीं' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा- ऐसी कोई डील नहीं हुई / Image: AI Generated

Modified Date: May 24, 2026 / 11:12 am IST
Published Date: May 24, 2026 11:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • इजराइल और ईरान के बीच शांति समझौते के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा चल रही
  • ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से सकारात्मक बातचीत की
  • ईरान ने अमेरिका के दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा

नई दिल्ली: US Israel Iran Ceasefire News अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। युद्ध विराम की खबर आने कुछ ही देर बाद फिर ईरान की ओर से समझौते का खंडन कर दिया जाता है। एक बार ​फिर ऐसा ही हुआ है। दरअसल अमेरिका की ओर आज सुबह ही ये दावा किया गया था कि समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा। लेकिन ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा।

ट्रंप ने किया शांति समझौता का ऐलान

US Israel Iran Ceasefire News दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की, जो बहुत सकारात्मक रही। उन्होंने कहा, “अलग से मेरी प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात हुई, जो बहुत अच्छी रही। समझौते के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा चल रही है और जल्द घोषणा की जाएगी।”

ईरान ने किया अमेरिका के दावों को खारिज

लेकिन दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका के सभी दावों को खारिज कर दिया है। ईरान की ओर से कहा गया है कि वह होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान केवल युद्ध से पहले जितने जहाज गुजरते थे, उतनी अनुमति देने पर सहमत है, लेकिन इसे पूरी तरह मुक्त मार्ग नहीं माना जा सकता। ट्रंप के शांति संदेश में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं था। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने ट्रंप के बयान को “प्रचार” बताते हुए कहा कि अभी तक परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई समझौता या प्रतिबद्धता नहीं हुई है।

 

14 बिंदुओं में युद्ध विराम का समझौता

ट्रंप ने इसे मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग बताया, जिसमें शांति से जुड़े कई बिंदु शामिल हैं। उनके अनुसार यह समझौता अभी अमेरिका, ईरान और अन्य देशों की मंजूरी के बाद ही अंतिम रूप लेगा। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता का मुख्य फोकस युद्ध खत्म करने पर है। इसमें समुद्री हमलों को रोकना और कुछ प्रतिबंधों में ढील जैसे मुद्दे शामिल हैं।

शहबाज शरीफ ने की ट्रंप की शांति प्रयासों की सराहना

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जल्द ही अमेरिका-ईरान वार्ता का अगला दौर पाकिस्तान में हो सकता है। उन्होंने ट्रंप की शांति प्रयासों की सराहना करते हुए इसे असाधारण प्रयास बताया।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"