Trump on PM Modi, image source: ANI
US Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है। दोनों ओर से लगातार एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है, क्योंकि अब हमलों के लिए ज्यादा लक्ष्य नहीं बचे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि यह अभियान अमेरिका की योजना से भी ज्यादा सफल रहा है। उन्होंने बताया कि तय छह हफ्तों की योजना के मुकाबले अमेरिका ने ईरान को उससे अधिक नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप के अनुसार ईरान की दुश्मनी केवल अमेरिका और इजराइल तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह पूरे मध्य पूर्व को निशाना बनाना चाहता था। उन्होंने कहा कि पिछले 47 वर्षों में फैलाई गई हिंसा और तबाही की कीमत अब ईरान चुका रहा है।
US Israel Iran War: ट्रंप ने वैश्विक तेल आपूर्ति के अहम मार्ग Strait of Hormuz को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को इस रास्ते का बेखौफ होकर इस्तेमाल करना चाहिए और उन्हें इससे घबराने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें ईरान समर्थित समूहों की ओर से अमेरिकी जमीन पर हमले की आशंका को लेकर ज्यादा चिंता नहीं है। उनके मुताबिक, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। इस दौरान जब ट्रंप से उस रिपोर्ट के बारे में पूछा गया जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी हमले में ईरान के एक स्कूल को निशाना बनाया गया, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है।’
इधर, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने स्पष्ट किया है कि यह युद्ध फिलहाल बिना किसी समय सीमा के जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सभी सैन्य लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते और पूरी तरह जीत हासिल नहीं हो जाती, तब तक अभियान जारी रहेगा। अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों के अनुसार दोनों देश कम से कम दो सप्ताह तक और हमले करने की तैयारी कर रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-