अमेरिकी सेना ने मादक पदार्थ तस्करी के संदेह में फिर किया जहाज पर हमला, तीन की मौत

Ads

अमेरिकी सेना ने मादक पदार्थ तस्करी के संदेह में फिर किया जहाज पर हमला, तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 09:50 AM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 09:50 AM IST

वाशिंगटन, 21 फरवरी (एपी) अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने पूर्वी प्रशांत महासागर में उस जहाज पर हमला किया जिसके जरिए मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर बताया कि जहाज पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले मार्गों से गुजर रहा था और उसके जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कहा कि हमले में तीन लोग मारे गए।

पोस्ट के साथ जुड़े एक वीडियो में जहाज जलक्षेत्र से गुजरता दिखाई दे रहा है और हमले के बाद उसमें आग लग जाती है।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई के तहत इस तरह के जहाजों को निशाना बना रहा है अब तक इन हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है।

सितंबर की शुरुआत से कैरेबियाई सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में ऐसे कम से कम 43 हमले किए गए हैं।

एपी सुरभि शोभना

शोभना