अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज जब्त किया, पाकिस्तान में ताजा संघर्षविराम वार्ता को लेकर संशय गहराया

अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज जब्त किया, पाकिस्तान में ताजा संघर्षविराम वार्ता को लेकर संशय गहराया

अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज जब्त किया, पाकिस्तान में ताजा संघर्षविराम वार्ता को लेकर संशय गहराया
Modified Date: April 20, 2026 / 03:35 pm IST
Published Date: April 20, 2026 3:35 pm IST

दुबई, 20 अप्रैल (एपी) ईरान के झंडे वाले मालवाहक जहाजों को अमेरिकी नौसेना द्वारा जबरन जब्त किए जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस घोषणा पर संशय पैदा हो गया है कि अमेरिकी वार्ताकार ईरान के साथ एक और दौर की वार्ता के लिए सोमवार को पाकिस्तान रवाना होंगे।

रविवार को ट्रंप की इस घोषणा के बाद बुधवार को खत्म होने जा रहे युद्धविराम की अवधि बढ़ने की उम्मीदें पैदा हो गई थीं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि ईरान ने अभी तक अमेरिका के साथ वार्ता में शामिल होने की कोई योजना नहीं बनाई है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने रविवार को होर्मुज जलडमरुमध्य के निकट नौसेना की नाकाबंदी पार करने की कोशिश करने वाले मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया है। पिछले सप्ताह ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरु होने के बाद से अमेरिकी नौसेना ने पहली बार किसी जहाज को रोका है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना के एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक ने हमला करके जहाजों को वहीं रोक दिया। अमेरिकी नौसैनिकों ने तूस्का नामक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है और वे जहाज की तलाशी ले रहे हैं।

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने कहा कि ईरान जल्द ही इसका जवाब देगा। ईरान ने अमेरिकी की इस कार्रवाई को लूटमार करार दिया।

एपी जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में