ईरान के हमलों के कारण अमेरिका के लोग हताहत हो सकते हैं: ट्रंप

Ads

ईरान के हमलों के कारण अमेरिका के लोग हताहत हो सकते हैं: ट्रंप

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 03:11 PM IST

वेस्ट पाम बीच (अमेरिका), 28 फरवरी (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को स्वीकार किया कि ईरान के खिलाफ हमले के कारण अमेरिका के लोग हताहत हो सकते हैं।

ट्रंप ने शनिवार तड़के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘बहादुर अमेरिकी नायकों की जानें जा सकती हैं और हमें भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। युद्ध में ऐसा अक्सर होता है।’’

ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर जून में हुए हमलों के बाद कहा था, “हमने उन्हें चेतावनी दी थी कि वे परमाणु हथियारों के अपने दुर्भावनापूर्ण प्रयास को फिर कभी शुरू न करें और हमने बार-बार समझौता करने की कोशिश की।’’

उन्होंने आगे कहा कि ईरान ने ‘‘अपने परमाणु हथियार के इरादे को त्यागने के हर मौके को ठुकरा दिया है और हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते।’’

ट्रंप ने ईरान पर हमलों को ‘‘एक आदर्श मिशन’’ बताया और कहा कि ये हमले आवश्यक थे, क्योंकि ईरान परमाणु हथियार तथा मिसाइल प्रणालियां विकसित करने की कोशिश कर रहा था, जो अमेरिका तक पहुंच सकती थीं।

उन्होंने ईरानी जनता से सरकार की बागडोर अपने हाथ में लेने का आह्वान किया।

एपी यासिर सुरेश

सुरेश