Jual Oram Controversy: 'मुझे कैबिनेट से बाहर करवाने की साजिश की जा रही...', अपने ही पार्टी के नेताओं पर ये क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री, मचा बवाल /image: Social Media
Jual Oram Statement: केंद्रीय जनजातीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जुएल ओराम के बयान से बवाल मच गया है। जुएल ओराम ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटवाने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि उनके पास इसमें शामिल लोगों के हाथ काटने की ताकत है।
जुआल ओराम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से दुष्प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। ओराम ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता पैसा पानी की तरह बहा रहे हैं ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि ये नेता सोचते हैं कि यदि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया जाए, तो उन्हें मंत्री पद मिल जाएगा।
Jual Oram Statement ओराम ने इस संबंध में उन्होंने ओडिशा भाजपा के संगठन महामंत्री से भी शिकायत की है। ओराम ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनमें उन लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाने और उनके हाथ काटने की क्षमता है। वरिष्ठ BJP नेता जुअल ओराम ने पहले घोषणा की थी कि वह अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, अब उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
Jual Oram Statement केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बीजेडी नेता प्रमिला मलिक ने कहा कि ओराम का यह बयान साफ दिखाता है कि भाजपा में अंदरूनी मतभेद कितने गहरे हैं। पार्टी नेता जनता का काम करने के बजाय आपस में उलझे हुए हैं।
ये भी पढ़ें