अमेरिका ने रूसी-ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में और छूट देने से इनकार किया

अमेरिका ने रूसी-ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में और छूट देने से इनकार किया

अमेरिका ने रूसी-ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में और छूट देने से इनकार किया
Modified Date: April 15, 2026 / 11:48 pm IST
Published Date: April 15, 2026 11:48 pm IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (भाषा) अमेरिका ने रूसी या ईरानी तेल की खरीद पर प्रतिबंधों से कोई भी अतिरिक्त छूट देने से बुधवार को इनकार किया।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

बेसेंट ने संवादददाताओं से कहा, “हम रूसी तेल और ईरानी तेल पर सामान्य लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करेंगे। 11 मार्च से पहले जो तेल समुद्र परिवहन में भेजा जा चुका था, उसका अब पूरा इस्तेमाल हो चुका है।’’

अमेरिका ने पांच मार्च को भारत को 30 दिन की प्रतिबंध-छूट दी थी, जिसके तहत यूक्रेन युद्ध को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद वह रूसी तेल खरीद सकता था।

इसके कुछ ही दिन बाद यह राहत कुछ अन्य देशों तक भी बढ़ा दी गई, लेकिन यह छूट 11 अप्रैल को समाप्त हो गई।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में