यूएसटीआर ने उस पोस्ट को हटाया जिसमें पीआके, अक्साई चिन को भारतीय क्षेत्र का हिस्सा दिखाया गया
यूएसटीआर ने उस पोस्ट को हटाया जिसमें पीआके, अक्साई चिन को भारतीय क्षेत्र का हिस्सा दिखाया गया
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 10 फरवरी (भाषा) अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कार्यालय ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए उस पोस्ट को हटा दिया है जिसमें भारत के नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) सहित जम्मू कश्मीर का पूरा क्षेत्र तथा साथ ही अक्साई चिन को भारतीय क्षेत्र के हिस्से के रूप में दर्शाया गया था।
पिछले सप्ताह, जब अमेरिका और भारत ने व्यापार पर एक द्विपक्षीय अंतरिम समझौते के ढांचे के विवरण की घोषणा की, तो अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने व्यापार समझौते के बारे में जानकारी को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भारत के मानचित्र के साथ पोस्ट किया।
नक्शे में जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भी शामिल था, भारत का हिस्सा दिखाया गया था। इसी तरह, अक्साई चिन को भी भारतीय क्षेत्र के हिस्से के रूप में दर्शाया गया था, जिसे चीन अपना बताता है।
हालांकि, भारत का नक्शा दिखाने वाला वह खास पोस्ट अब यूएसटीआर के ‘एक्स’ हैंडल से हटा दिया गया है।
भाषा
नेत्रपाल आशीष
आशीष

Facebook


