Home » World » Venezuela-America War News: Trump Said President Maduro was captured after US invasion of Venezuela
Venezuela-America War News: एक के बाद एक धमाकों से थर्राया काराकस, अमेरिका ने वेनेजुला के इन 4 शहरों में की एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले- हमारे कब्जे में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी
Ads
एक के बाद एक धमाकों से थर्राया काराकस, Venezuela-America War News: Trump Said President Maduro was captured after US invasion of Venezuela
काराकस (वेनेजुएला): Venezuela-America War News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला और उसके नेता के खिलाफ ‘‘बड़े पैमाने पर हमला’’ किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में मादुरो की पत्नी को भी पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि उनकी शनिवार को बयान जारी करने की योजना है।
ट्रम्प ने वेनेजुएला पर हमले का आदेश दिया था
Venezuela-America War News: अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकस समेत 4 शहरों (मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा) पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिका ने इन राज्यों के सैन्य ठिकानों पर 7 हवाई हमले किए। पहला हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 2 बजे हुआ। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ट्रम्प ने वेनेजुएला के अंदर सैन्य सुविधाओं और कई खास जगहों पर हमले का आदेश दिया था।
वेनेजुएला पर हमले की अमेरिकी सांसदों ने आलोचना की
Venezuela-America War News: वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिका के डेमोक्रेटिक सांसद ने इसकी निंदा की है। एरिजोना से अमेरिकी सीनेटर रुबेन गाल्गो ने X पर लिखा कि यह जंग गैरकानूनी है। गाल्गो यू.एस. मरीन कोर के पूर्व सैनिक हैं और इराक में तैनात रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह इराक के बाद दूसरी बिना वजह की लड़ाई है। यूटा से रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली (यूटा) ने भी अमेरिकी हमले की आलोचना की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैं यह जानने के लिए इंतजार कर रहा हूं कि बिना युद्ध की घोषणा या सैन्य बल के इस्तेमाल की अनुमति के, इसे संविधान के तहत कैसे सही ठहराया जा सकता है।” पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस के डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन सांसद कई प्रस्ताव पेश कर चुके हैं जो अमेरिका को संसद की मंजूरी के बिना वेनेजुएला पर हमला करने से रोकते। हालांकि, इन प्रस्तावों को हर बार खारिज कर दिया गया था।