हमने इराक से अपने सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है : अमेरिकी सेना

Ads

हमने इराक से अपने सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है : अमेरिकी सेना

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 02:18 PM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 02:18 PM IST

बगदाद, 30 सितंबर (एपी) अमेरिकी सेना ने बुधवार को घोषणा की कि उसने इराक से अपने सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है।

सेना ने कहा कि इसके साथ ही इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के खिलाफ 12 साल से चल रहा उसका मिशन समाप्त हो गया है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक में स्थित उस आखिरी सैन्य अड्डे से भी ‘‘व्यवस्थित तरीके से वापसी’’ पूरी कर ली है, जहां उनकी मौजूदगी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पड़ाव 12 साल के उस अभियान की सफलता को दर्शाता है, जिसने इराक और पूरे क्षेत्र में आईएसआईएस को एक संगठित सैन्य खतरे के रूप में पराजित किया।’’

एपी शफीक मनीषा

मनीषा