TRAI New Recharge Rules: 28 दिन रिचार्ज का झंझट होगा खत्म? TRAI के आदेश के बाद अब नए प्लान होंगे लॉन्च, जानिए कब से मिलेगा फायदा

Ads

TRAI New Recharge Rules: TRAI के नए नियम 21 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले हैं। इनके तहत Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान के साथ केवल वॉइस और SMS वाले रिचार्ज विकल्प भी उपलब्ध कराने होंगे। इससे बिना डेटा वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेगा।

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 02:14 PM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 02:24 PM IST

(TRAI New Recharge Rules/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • 21 अक्टूबर से नए नियम लागू
  • 30 दिन वाले रिचार्ज का विकल्प
  • सिर्फ वॉइस-SMS प्लान भी जरूरी

नई दिल्ली: TRAI New Recharge Rules: भारत में मोबाइल रिचार्ज से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव (TRAI New Recharge Rules) होने जा रहा है। TRAI के नए Telecom Consumers Protection 13th Amendment Regulations 2026 के तहत नए प्रावधान 21 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले हैं। इसके बाद Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियों को ग्राहकों के लिए 30 दिन की वैलिडिटी वाले विकल्प उपलब्ध कराने होंगे।

28 दिन वाले रिचार्ज से मिलेगी अलग सुविधा

अभी कई मोबाइल कंपनियां 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान देती हैं। ऐसे में ग्राहकों को एक साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ सकता है। नए नियमों का मकसद (TRAI New Recharge Rules) ग्राहकों को 30 दिन के रिचार्ज विकल्प देना है, जिससे मासिक रिचार्ज और कैलेंडर महीने के बीच बेहतर तालमेल बन सके।

बिना डेटा वाले प्लान भी होंगे उपलब्ध

नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को केवल वॉइस और SMS वाले प्लान भी उपलब्ध कराने होंगे। इन प्लान की वैलिडिटी अलग-अलग हो सकती है और 30 दिन या उससे कम अवधि के विकल्प भी रखे जा सकते हैं। इससे उन ग्राहकों को फायदा मिलेगा, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत कम या बिल्कुल नहीं होती।

ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देने पर जोर

वॉइस और SMS वाले प्लान खास तौर पर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों और ऐसे ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें सिर्फ कॉल और मैसेज की सुविधा चाहिए। लेकिन नए नियमों (TRAI New Recharge Rules) से रिचार्ज की कीमत तुरंत कम होगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा विकल्प, स्पष्ट जानकारी और अपनी जरूरत के अनुसार प्लान चुनने की सुविधा देना है।

इन्हें भी पढ़ें:

TRAI के नए नियम कब लागू होंगे?

नए टेलीकॉम नियम 21 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले हैं।

30 दिन वाले रिचार्ज में क्या बदलाव होगा?

टेलीकॉम कंपनियों को ग्राहकों के लिए 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने होंगे।

क्या सिर्फ कॉल और SMS वाले प्लान भी मिलेंगे?

हां, कंपनियों को केवल वॉइस और SMS सुविधा वाले प्लान भी उपलब्ध कराने होंगे।

28 दिन वाले प्लान से क्या समस्या है?

28 दिन की वैलिडिटी के कारण साल में 12 के बजाय 13 बार रिचार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है।