Publish Date - September 30, 2026 / 01:58 PM IST,
Updated On - September 30, 2026 / 01:59 PM IST
Woman Murdered for Dowry in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में दहेज के लिए महिला की हत्या, पति, सास और देवर ने मिलकर दी भयावह मौत, फिर रची खौफनाक साजिश /image: IBC24 File
HIGHLIGHTS
दहेज के लिए हत्या: पति, सास और देवर पर आरोप
गला घोंटकर हत्या: जांच में हत्या की पुष्टि
आत्महत्या का रूप देने की कोशिश: शव फांसी पर लटकाया
बिलासपुर। Woman Murdered for Dowry in Bilaspur:छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पति, सास और देवर ने मिलकर की थी। जांच में विवाहिता के गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में पति, सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज हत्या (Bilaspur Dowry Murder Case) का केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विवाहिता की गला घोंटकर की गई थी हत्या (Bilaspur Woman Murder)
दरअसल, सकरी के सैदा गांव निवासी दुर्गा निर्मलकर की 26 सितंबर को घर में फांसी पर लटकी लाश मिली थी। मामला संदिग्ध था, महिला के गले में चोट के निशान थे, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दुर्गा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच और मेडिकल एविडेंस में इसकी पुष्टि हुई कि विवाहिता की गला घोंटकर हत्या की गई थी।
हत्या के बाद रची थी ये खौफनाक साजिश (Dowry Death Bilaspur)
Woman Murdered for Dowry in Bilaspur पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति रोहित निर्मलकर उर्फ लल्लू, देवर मोहित निर्मलकर और सास ठगिया निर्मलकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में तीनों ने घटना के दिन दहेज के नाम पर दुर्गा से मारपीट करने और उसके गले में पट्टा डालकर गला घोंटने के बाद शव को फांसी पर लटकाकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज हत्या (Bilaspur Murder Case) का केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।