Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Ads

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 02:09 PM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 02:13 PM IST

Milk Price Hike | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध के नए रेट लागू होंगे
  • प्रति फैट 33 पैसे की बढ़ोतरी की गई
  • होम डिलीवरी पर 1 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त सेवा शुल्क

इंदौर: Milk Price Hike त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले आज जनता को एक और झटका का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, दूध के दामों में फिर ​बढ़ोतरी होने वाली है। (Milk Price Hike in Indore) बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के इंदौर में दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई है।

5.5 से 6 फैट के आधार पर तय किए गए कीमत

Milk Price Hike नई कीमत 1 अक्टूबर से लागू होगी। दूध उत्पादक किसानों के लिए 33 पैसे प्रति फैट की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, घर तक दूध पहुंचाने पर अब 1 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त सेवा शुल्क देना होगा। नई दरों के मुताबिक, डेयरी और दुकानों पर दूध 68 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। दूध के नए दाम 5.5 से 6 फैट के आधार पर तय किए गए हैं।

घर पहुंच दूध पर 1 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त सेवा शुल्क

यानी अगर आप इंदौर में रोजाना डेयरी या दुकान से दूध लेते हैं, तो 1 अक्टूबर से आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा भार पड़ने वाला है। वहीं, होम डिलीवरी कराने वाले ग्राहकों को प्रति लीटर 1 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

दूध की नई कीमत कब से लागू होगी?

नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी।

दूध की नई कीमत कितनी तय की गई है?

नई व्यवस्था के तहत 5.5 से 6 फैट वाला दूध 68 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

होम डिलीवरी पर कितना अतिरिक्त शुल्क लगेगा?

घर तक दूध पहुंचाने पर 1 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त सेवा शुल्क देना होगा।