बांग्लादेश की नई सरकार के साथ काम करने और संबंधों को मजबूत बनाने के लिए हम तत्पर हैं:चीन

बांग्लादेश की नई सरकार के साथ काम करने और संबंधों को मजबूत बनाने के लिए हम तत्पर हैं:चीन

बांग्लादेश की नई सरकार के साथ काम करने और संबंधों को मजबूत बनाने के लिए हम तत्पर हैं:चीन
Modified Date: February 13, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: February 13, 2026 5:09 pm IST

बीजिंग, 13 फरवरी (भाषा) बांग्लादेश में सुचारु रूप से चुनाव कराए जाने की सराहना करते हुए चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह ढाका के साथ रणनीतिक और सहयोगात्मक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (बीएनपी) शुक्रवार को देश में कराए गए ऐतिहासिक संसदीय चुनावों में शानदार जीत के साथ दो दशकों के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि चीन के संज्ञान में आया है कि बांग्लादेश में सुचारु रूप से आम चुनाव कराए गए और बीएनपी को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई है।

एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि चीन बांग्लादेश के घरेलू राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने में उसका समर्थन करता है। लिन जियान ने कहा कि चीन दोनों देशों के बीच रणनीतिक और सहयोगात्मक साझेदारी को आगे बढ़ाने के मकसद से बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए तत्पर है।

मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली निवर्तमान अंतरिम सरकार ने बीजिंग के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित करने और अधिक चीनी निवेश प्राप्त करने का प्रयास किया था।

भाषा संतोष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में