White House Shooting News : अमेरिका की सबसे सुरक्षित जगह के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर मौजूद थे राष्ट्रपति ट्रंप, सीक्रेट सर्विस ने तुरंत संभाला मोर्चा

Ads

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। सीक्रेट सर्विस और संदिग्ध हमलावर के बीच हुई मुठभेड़ में संदिग्ध की मौत हो गई। घटना के वक्त डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। इलाके में हाई अलर्ट और लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है।

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 07:40 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 07:42 AM IST

White House Shooting News / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की घटना
  • घटना के समय अंदर मौजूद थे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • सीक्रेट सर्विस ने तुरंत मोर्चा संभालकर इलाके को सुरक्षित किया

नई दिल्ली : White House Shooting News : वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पेन्सिलवेनिया एवेन्यू और 17वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के पास सीक्रेट सर्विस और एक संदिग्ध हमलावर के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई है। इस गोलीबारी की घटना के बाद व्हाइट हाउस के अंदर और आसपास के इलाके में भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस वक्त यह पूरी वारदात हुई, उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे।

Washington DC Shooting संदिग्ध हमलावर की मौत

फायरिंग की इस घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। सीक्रेट सर्विस और संदिग्ध के बीच हुई इस मुठभेड़ में हुई गोलीबारी से एक आम नागरिक और संदिग्ध घायल हो गए। बाद में इस संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुँची जांच टीम को छानबीन के दौरान वहाँ से एक पिस्टल बरामद हुई है।

जाँच में जुटी पुलिस

व्हाइट हाउस के पास हुई इस मुठभेड़ और संदिग्ध की मौत के बाद पेन्सिलवेनिया एवेन्यू और 17वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के पास सुरक्षा सख्त है और पूरे इलाके में लॉकडाउन लगा हुआ है। जांच टीम मौके से बरामद हुई पिस्टल को कब्जे में लेकर इस पूरी घटना की बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें :