होर्मुज़ जलडमरूमध्य के ज़रिए फंसे हुए 11,000 नाविकों को निकालने की योजना पर काम जारी : संरा

Ads

होर्मुज़ जलडमरूमध्य के ज़रिए फंसे हुए 11,000 नाविकों को निकालने की योजना पर काम जारी : संरा

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 09:33 PM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 09:33 PM IST

दुबई, 23 जनवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते फंसे हुए 11,000 नाविकों को निकालने की योजना पर काम चल रहा है।

इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (आईएमओ) ने इस योजना की घोषणा की।

इसके महासचिव आर्सेनियो डोमिंग्वेज ने एक बयान में कहा, “यह व्यापक अभियान ईरान, ओमान, इस इलाके के सभी दूसरे तटीय देशों, अमेरिका और समुद्री उद्योग के साथ मिलकर चलाया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “हमने जरूरी सुरक्षा गारंटी हासिल कर ली है और इन अभियान का समर्थन करने के लिए सुरक्षित नौवहन की शर्तों की अच्छी तरह से पुष्टि कर ली है।”

आईएमओ की घोषणा में ओमान की ओर से यह निर्देश भी शामिल था कि जहाज उस जलडमरूमध्य से कैसे गुजर सकते हैं। यह फारस की खाड़ी का वह संकरा मुहाना है, जहां से युद्ध से पहले दुनिया के कुल तेल और प्राकृतिक गैस के व्यापार का पांचवां हिस्सा गुजरता था।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप