होदेदा पर हुए हमलों के जवाब में यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइलें और ड्रोन दागे
होदेदा पर हुए हमलों के जवाब में यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइलें और ड्रोन दागे
काहिरा, 25 जुलाई (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा है कि उन्होंने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लाल सागर पर स्थित होदेदा शहर पर सऊदी के हवाई हमलों के जवाब में सऊदी अरब पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।
ईरान समर्थित विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने पहले से रिकॉर्ड किए गए एक बयान में कहा कि उन्होंने यानबू और जिजान शहरों में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी ‘अरामको’ के केंद्रों पर हमला किया।
हूती विद्रोहियों के हमले उस कार्रवाई के जवाब में किए गए, जिसे विद्रोहियों ने शनिवार तड़के होदेदा और यमन के पश्चिमी तट के पास स्थित कमरान द्वीप पर सऊदी हवाई हमले बताया। ये दोनों क्षेत्र हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं।
सऊदी अरब की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
एपी
देवेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


