जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमरसन मंगागव ने पुन: चुनाव जीता

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमरसन मंगागव ने पुन: चुनाव जीता

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमरसन मंगागव ने पुन: चुनाव जीता
Modified Date: August 27, 2023 / 09:00 am IST
Published Date: August 27, 2023 9:00 am IST

हरारे, 27 अगस्त (एपी) इमरसन मंगागवा को शनिवार को दूसरे और अंतिम कार्यकाल के लिए फिर से जिम्बाब्वे का राष्ट्रपति चुना गया।

जिम्बाब्वे चुनाव आयोग ने देश की राजधानी हरारे में देर रात घोषणा की कि मंगागवा ने 52.6 प्रतिशत वोट हासिल किए।

मुख्य विपक्षी नेता नेल्सन चामीसा को 44 प्रतिशत मत मिले।

मतदान प्रक्रिया केवल एक दिन बुधवार को चलनी थी, लेकिन मतपत्रों की छपाई में देरी और अन्य समस्याओं के कारण यह प्रक्रिया दो दिन चली।

एपी सिम्मी खारी

खारी


लेखक के बारे में