BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Year Ender 2025: राजनीति से समाज तक! विवादों में घिरा रहा ये साल, देश को झकझोर देने वाली ये घटनाएं

उपलब्धियों और चुनौतियों से भरा साल 2025 अब अंतिम दौर में है। 2026 की ओर बढ़ते हुए बीते साल के वे विवाद और मुद्दे याद किए जा रहे हैं जिन्होंने …

(year ender 2025/ Image Credit: IBC24 News Customize)

(year ender 2025/ Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 29 Dec 2025 | 3:02 pmModified: 29 Dec 2025 | 3:11 pm
HIGHLIGHTS
  1. पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर ने देश को झकझोरा।
  2. SIR प्रक्रिया पर विपक्ष और चुनाव आयोग आमने-सामने आए।
  3. वक्फ संशोधन विधेयक पर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए।

Year Ender 2025: साल 2025 अब अपने अंतिम चरण में है। जहां इस वर्ष कई सकारात्मक और ऐतिहासिक उपलब्धियों दर्ज हुई। वहीं, यह साल कई बड़े विवादों और मुद्दों के कारण भी याद रखा जाएगा। राजनीतिक, कूटनीटिक, न्यायिक और आर्थिक मोर्चों पर हुई घटनाओं ने देश की राजनीति और समाज को गहराई से प्रभावित किया।

सबसे बड़ा सियासी विवाद, मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा ने देशभर में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया। विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह जताया। कांग्रेस समेत कई दलों ने सरकार पर वोटरों के नाम हटाने के आरोप लगाए, जबकि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे पारदर्शी प्रक्रिया बताया। बिहार में SIR के तहत करीब 65 लाख नाम हटाए गए, वहीं देश के 12 राज्यों में चल रही प्रक्रिया में ड्राफ्ट स्तर पर लगभग साढ़े तीन करोड़ नाम हटाए जा चुके हैं। चुनाव आयोग की योजना इसे पूरे देश में लागू करने की है।

Year Ender 2025: पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। यह घटना देश में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश के तौर पर देखी गई।

हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की। भारत ने यह स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल आतंकियों तक सीमित थी और आम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। चार दिन चले तनाव के बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की पेशकश की, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया।

Year Ender 2025: वक्फ संशोधन विधेयक बना विवाद की वजह

2025 में सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन पेश किए जाने के बाद देशभर में विरोध देखने को मिला। मुस्लिम संगठनों ने इन बदलावों के खिलाफ प्रदर्शन किए। संशोधन में कलेक्टर को वक्फ संपत्तियों के सर्वे और स्वामित्व निर्धारण का अधिकार दिया गया, वक्फ बोर्ड में महिलाओं और गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने का प्रावधान किया गया और सरकारी संपत्तियों को वक्फ घोषित करने पर रोक लगाई गई। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां कोर्ट ने कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, हालांकि कुछ प्रावधानों पर आंशिक राहत दी गई।

भारत-अमेरिका रिश्तों में खटास

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंधों में पहले जैसी गर्मजोशी नजर नहीं आई। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर अधिक टैरिफ लगाने के आरोप लगाते हुए भारी-भरकम शुल्क थोप दिए गए। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के प्रति ट्रंप के रुख और बाद में रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए आरोपों ने स्थिति और बिगाड़ दी। अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया, जो वैश्विक स्तर पर सबसे ऊंचे टैरिफ में गिना गया। इससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ा।

Year Ender 2025: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अचानक इस्तीफा

जुलाई 2025 में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अचानक इस्तीफा भारतीय राजनीति की सबसे चौंकाने वाली घटनाओं में से एक रहा। उन्होंने खराब स्वास्थ्य को कारण बताया, लेकिन विपक्ष ने इसे दबाव में लिया गया फैसला करार दिया। इस्तीफे के बाद धनखड़ सार्वजनिक रूप से बहुत कम दिखाई दिए। हालांकि, सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह विवाद धीरे-धीरे शांत हो गया।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 2025 का सबसे बड़ा विवाद पहलगाम आतंकी हमला और उसके बाद भारत द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर रहा, जिसने भारत-पाकिस्तान को युद्ध जैसे हालात तक पहुंचा दिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Year Ender 2025: From politics to society! This year was mired in controversy, with these events shocking the nation

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm