(Army Agniveer Result 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Army Agniveer Result 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CCE) 2026 का रिजल्ट जारी (Army Agniveer Result 2026) कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सेना ने देशभर के अलग-अलग आर्मी रिक्रूटमंट ऑफिस (ARO) के अनुसार मेरिट लिस्ट PDF जारी किया है।
भारतीय सेना की ओर से जारी (Army Agniveer Result 2026) मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम या रोल नंबर शामिल है उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुना गया है। इस रिजल्ट में अग्निवीर भर्ती की कई श्रेणियों को शामिल किया गया है। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, ऑफिस असिस्टेंट/क्लर्क, महिला मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट जैसी कैटेगरी शामिल हैं।
अग्निवीर CEE 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। इसके बाद अग्निवीर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब अपना संबंधित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) या क्षेत्र चुनें और मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें। PDF खुलने के बाद उम्मीदवार Ctrl + F का इस्तेमाल कर अपना नाम या रोल नंबर आसानी से खोज सकते हैं। चयन होने पर उम्मीदवारों को भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रखनी चाहिए।
अग्निवीर रिजल्ट (Army Agniveer Result 2026) PDF में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, श्रेणी, ARO का नाम, आवेदन की गई ट्रेड और चयन की स्थिति जैसी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आगे की भर्ती प्रक्रिया और रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारी भी उम्मीदवारों को मिल सकती है। रिजल्ट में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि अंतिम चयन हो गया है बल्कि उम्मीदवार अगले चरणों के लिए पात्र होंगे।
CEE परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को भर्ती के अन्य चरणों में भी सफल होना होगा। इसमें फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं। फिजिकल टेस्ट में दौड़, पुल-अप्स, पुश-अप्स और अन्य गतिविधियों के जरिए शारीरिक क्षमता जांची जाएगी। PMT में लंबाई, वजन और सीने का माप देखा जाएगा। मेडिकल जांच में उम्मीदवारों की स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि होगी। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी और भर्ती नियमों के अनुसार अंतिम चयन किया जाएगा।