UCIL Recruitment 2023: 10 वीं पास युवाओँ के लिए यूरेनियम कॉर्पोरेशन में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UCIL Recruitment 2023: 10 वीं पास युवाओँ के लिए यूरेनियम कॉर्पोरेशन में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UCIL Recruitment 2023
UCIL Recruitment 2023: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने ट्रेंड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। इसमें भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गवर्नमेंट के पोर्टल https://apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यूसीआईएल भर्ती 2023 में आवेदन करने की लास्ट डेट 12 नवंबर 2023 है। इस भर्ती अभियान के जरिए ट्रेड अपरेंटिस के कुल 243 पदों को भर्ती की जाएगी। बता दें कि वे अभ्यर्थी जो पहले ही आवेदन कर चुके हैं या वर्तमान में किसी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र, निजी औद्योगिक संगठन में अपरेंटिसशिप की ट्रेनिंग ले चुके हैं या ले रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसमें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 13 अक्टूबर 2023 से 12 नवंबर 2023 तक है।
इन रिक्त पदों पर होगी भर्ती
फिटरः 82 पद
इलेक्ट्रिशियनः 82 पद
वेलडरः 40 पद
टर्नर/ मशीनिस्टः 12 पद
इंस्ट्रूमेंट मेकेनिकः 05 पद
मेकेनिकल डिजल/ मेकेनिक एमवीः 05 पद
कारपेंटरः 05 पद
प्लंबरः 05 पद
UCIL के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक या 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास करनी होगी। इसके साथ ही नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशन ट्रेनिंग से आईटीआईटी सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। इसमें उम्मीदवार की आयु 13 अक्टूबर 2023 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर यानी आईटीआईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
UCIL Recruitment 2023: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले सरकार के आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद निर्देशानुसार आवेदन फॉर्म भरना होगा।

Facebook


