योग में बनाएं करियर, अच्छी सेहत के साथ होगी मोटी कमाई

योग में बनाएं करियर, अच्छी सेहत के साथ होगी मोटी कमाई

योग में बनाएं करियर, अच्छी सेहत के साथ होगी मोटी कमाई
Modified Date: November 29, 2022 / 03:36 pm IST
Published Date: June 23, 2018 9:29 am IST

नई दिल्ली। योग अच्छी सेहत के साथ मोटी कमाई का जरिया भी बनता जा रहा है। केवल देश में ही नहीं विदेशों में तेजी से योग लोकप्रिय हुआ है। दुनियाभर में हजारों योग शिक्षकों की जरूरत है। लिहाजा योग टीचर बनकर आप करियर के रूप में बेहतर भविष्य बना सकते हैं। इसमें बेशुमार संभावनाएं हैं। देश में करीब पांच लाख योगा ट्रेनर्स की जरूरत है यूरोप, अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ चीन में बड़े पैमाने पर योग शिक्षकों की डिमांड बढ़ी है। 

ये भी पढ़ें- पिटबुल ब्रीड की डॉगी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ दिया 21 पपीज को जन्म

आप इंटर या ग्रेजुएशन के बाद योग में डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। बैचलर ऑफ आर्ट्स (योग), मास्टर इन आर्ट्स (योग), पीजी डिप्लोमा इन योग थैरेपी कोर्सेज की अच्छी डिमांड है। अगर आप इसमें और एडवांस पढाई करना चाहें तो पांच साल का बैचलर ऑफ नैचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज कोर्स भी होता है।

संस्थान जहां आप योग का कोर्स कर सकते हैं-

.मोरारजी देसाई नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ योग, नई दिल्ली

.परमार्थ निकेतन आश्रम, उत्तराखंड

.योग ज्ञान, चंडीगढ

.रामामानी आयंगर मेमोरियल योग संस्थान, पुणे

.पतंजलि योगपीठ यूनिवर्सिटी, हरिद्वार

यहां मिल सकते हैं बेहतर मौके-

योग शिक्षकों के लिए आजकल इन संस्थानों में बेहतर मौके हैं। स्कूल, कॉलेज और शिक्षा संस्थान, हेल्थ रिसॉर्ट, अस्पताल, जिम, स्वास्थ्य केंद्र कार्पोरेट घराने, टेलीविजन चैनल में योग ट्रेनर।

ये भी पढ़ें- एसी का तापमान 24 डिग्री होगा निर्धारित, सालभर में बचेगी 20 अरब यूनिट बिजली

इसके अलावा योग इंस्ट्रक्टर, योग थेरेपिस्ट, थेरेपिस्ट एंड नैचूरोपैथ्स के अलावा रिसर्च ऑफिसर के तौर पर काम किया जा सकता है। आयुष मंत्रालय के तहत योग को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जहां जॉब के बेशुमार अवसर हैं.

एक योग ट्रेनर की सैलरी अनुभव के साथ बढ़ती है। शुरुआती वेतन पांच से 20 हजार तक है। और जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता है वैसे सैलरी भी बढ़ती रहती है। कुछ वर्षों के अनुभव के बाद आपकी सैलरी में असीमित इजाफा हो जाएगा।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में