भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का बनेगा पहचान पत्र

Ads

भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का बनेगा पहचान पत्र

  •  
  • Publish Date - April 14, 2018 / 06:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:36 AM IST

रायपुर, केन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली द्वारा रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुन्द और गरियाबंद जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, वीर नारियों और आश्रितों का आश्रित पहचान पत्र बनाना है। इसलिए सभी भूतपूर्व सैनिक के आश्रितों से अनुरोध है कि वे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर द्वारा आश्रित पहचान कार्ड जल्द से जल्द बनवायें। 

ये भी पढ़े –पॉवर योग से रहे स्वस्थ

इस कार्ड को प्रस्तुत करने पर चुनिंदा एयरलाईंस में हवाई यात्रा के लिए 50 प्रतिशत की छुट के प्रावधान का लाभ ले सकते है। यह कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को 100 रूपये सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा करना होगा।

WEB TEAM IBC24