नई दिल्लीः TNPSC Recuitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। दरअसल, तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन में (TNPSC) 1910 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 जुलाई तक आधिकारिक बेवसाइट www.tnpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
TNPSC Recuitment 2025: जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक इस वैकेंसी के जरिए 1910 जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों की भर्ती की जाएगी। पद के अनुसार 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन की डिग्री, बीई धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता के उम्र की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 47 साल निर्धारित की गई है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सैलरी की बात करें को पद के अनुसार 18,000 – 67100 रुपए प्रतिमाह दी जाएगी।