Ind vs Sa T20 World Cup 2026: सुपर 8 का सबसे बड़ा मुकाबला! आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा भारत, जानें किसका पलड़ा है भारी? टी20 के आंकड़े आपको कर देंगे हैरान

Ads

Ind vs Sa T20 World Cup 2026: सुपर 8 का सबसे बड़ा मुकाबला! आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा भारत, जानें किसका पलड़ा है भारी? टी20 के आंकड़े आपको कर देंगे हैरान

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 07:52 AM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 07:55 AM IST

Ind vs Sa T20 World Cup 2026/Image Sourec: BCCI

HIGHLIGHTS
  • टी-20 वर्ल्ड कप: सुपर 8 मुकाबला
  • दूसरा मुकाबला भारत-द अफ्रीका के बीच
  • गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मैच

Ind vs Sa T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण में आज दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट फैंस के लिए यह दिन बेहद रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि एक ओर पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता दिखेगी तो दूसरी ओर खिताब की दावेदारी मजबूत करने की जंग होगी।

पहला मुकाबला: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Sri Lanka vs England Match)

दिन का पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें सुपर 8 में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। इंग्लैंड जहां आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, वहीं श्रीलंका की टीम अपनी संतुलित गेंदबाजी पर भरोसा करेगी।

दूसरा मुकाबला: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa T20)

Ind vs Sa T20 World Cup 2026: दूसरा और सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें अब तक शानदार फॉर्म में नजर आई हैं, ऐसे में मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह अहम मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल इस मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

अपने नैचुरल गेम पर भरोसा करेगा साउथ अफ्रीका: डिकॉक (T20 World Cup Super 8)

वरूण चक्रवर्ती दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिये परेशानी का सबब रहे हैं लेकिन सीनियर खिलाड़ी क्विंटोन डिकॉक को उम्मीद है कि उनके युवा साथी खिलाड़ी कुछ नया करने की बजाय सही समय पर अपना स्वाभाविक खेल दिखायेंगे । चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ टी20 मैचों में 22 विकेट लिये हैं । इसमें दिसंबर में हुई द्विपक्षीय श्रृंखला में 10 विकेट शामिल है ।

Ind vs Sa T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका टीम पिछले दो महीने में काफी संतुलित दिखी है और डिकॉक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने वरूण का सामना करने के लिये अपना होमवर्क कर लिया है । उन्होंने भारत के खिलाफ सुपर आठ मैच से पहले कहा ,‘‘ उसका सामना करने के लिये हर किसी का अपना तरीका है । हमारे खिलाड़ियों को अपनी ताकत पर अडिग रहना होगा और सही समय पर अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह बहुत अच्छा गेंदबाज है और हमारे खिलाफ उस श्रृंखला में बेहतरीन गेंदबाजी की । उम्मीद है कि उसके बाद हमारे खिलाड़ियों ने उसका विश्लेषण करके बात की होगी कि उसका सामना कैसे करना है । उम्मीद है कि उनकी रणनीति कारगर साबित होगी ।’’ अभिषेक शर्मा के तीन मैचों में खाता नहीं खोल पाने के बावजूद डिकॉक ने कहा ,‘‘ वह दुनिया में नंबर एक टी20 बल्लेबाज है । वह काफी युवा है और नाकामी तो कभी न कभी झेलनी ही होगी । लेकिन नंबर वन होने के कुछ मायने हैं । मुझे यकीन है कि वह टूर्नामेंट में अहम पारी खेलेगा ।’’

काली मिट्टी की पिच पर टीम इंडिया की दुविधा: अर्शदीप या कुलदीप? (cricket t20 world cup)

Ind vs Sa T20 World Cup 2026: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को सुपर आठ चरण का मैच नियमित काली मिट्टी पर खेला जायेगा जिससे स्पिनरों को शायद मदद नहीं मिले और इससे टीम प्रबंधन के सामने दुविधा हो गई है कि अतिरिक्त स्पिनर को चुने या तेज गेंदबाज का। उपकप्तान अक्षर पटेल टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं । डैथ ओवरों में अर्शदीप सिंह की उपयोगिता को देखते हुए भारतीय टीम तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को शामिल करने से पहले काफी सोच विचार करेगी । मोटेरा मैदान पर सभी तीन तरह की पिचें हैं , लाल मिट्टी, काली मिट्टी और मिश्रित मिट्टी की । इस मैच के लिये काली मिट्टी की पिच तैयार की गई है जिससे अच्छा उछाल मिलेगा । इससे घास पूरी तरह से छांट दी गई है। मोटेरा में क्रिकेट खेलते आये गुजरात के एक पूर्व कप्तान ने कहा कि इससे स्पिनरों को टर्न नहीं मिलेगी । भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा ,‘‘ यह सपाट पिच लग रही है । इस पर अच्छा उछाल मिलेगा । अगर मैं कप्तान होता तो कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को चुनता ।’’

यह भी पढ़ें

"T20 World Cup Super 8 India vs South Africa" मैच कब और कहां है?

यह मुकाबला शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

"Sri Lanka vs England Super 8 Match" क्यों अहम है?

दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है।

. "Arshdeep Singh or Kuldeep Yadav selection" पर क्या दुविधा है?

काली मिट्टी की पिच पर स्पिन को कम मदद मिलने की संभावना है, इसलिए टीम इंडिया अतिरिक्त स्पिनर या तेज गेंदबाज में से किसी एक को चुनने को लेकर विचार कर रही है।