Pakistan Afghanistan Airstrike/Image Source: Social Media
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई का दावा किया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और उसके सहयोगी संगठनों के सात ठिकानों पर इंटेलिजेंस-आधारित चयनात्मक ऑपरेशन किए हैं।
Pakistan Afghanistan Airstrike: तरार ने यह भी बताया कि सीमा क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक गुट पर भी कार्रवाई की गई है। हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ये हमले किस सटीक स्थान पर किए गए। सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि हमले अफगानिस्तान की सीमा के भीतर किए गए। इस पर अफगान सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। काबुल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने एक मदरसे को निशाना बनाया, जिसमें आम नागरिक हताहत हुए।अफगान सरकार का दावा है कि इन हमलों में 19 आम लोगों की मौत हुई है। साथ ही उसने चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।
#BREAKING: 17 Afghan civilians killed as Pakistan Air Force (PAF) conducts airstrikes targets civilian residential areas in Afghanistan’s Ghani Khelo and Garda Samia (Behsud) districts.pic.twitter.com/bDHbOQnVzs
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 21, 2026
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि TTP के लड़ाके अफगानिस्तान की सीमा के भीतर सुरक्षित ठिकानों से हमले करते हैं। वहीं अफगानिस्तान ऐसी कार्रवाइयों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताता रहा है। ताजा घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।