नॉर्दन कोल फील्ड्स में निकली कई भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Ads

नॉर्दन कोल फील्ड्स में निकली कई भर्तियां, जल्द करें आवेदन

  •  
  • Publish Date - August 28, 2018 / 10:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 12:52 AM IST

नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड, मध्य प्रदेश ने माइनिंग सिरदार, जूनियर ओवरमैन और सर्वेयर के कुल 220 पदों पर भर्ती करने जा रहा है।  अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

आवेदन के समय अभ्यर्थी की उम्र अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 सितम्बर, 2018 योग्यता : 

आवेदक के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से तीन वर्षीय माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होने के अलावा वेलिड गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही संबंधित पद के लिए सर्टिफिकेट प्राप्त होना अनिवार्य है।

आयु सीमाः ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। SC/ ST उम्मीदवारों के लिए इस आयु सीमा में 5 वर्ष तथा OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट दी गई है।

वेतनमानः ग्रुप बी की पोस्ट पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 34,391 रुपए तथा ग्रुप सी की पोस्ट पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 31,852 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को दी जा रही सभी सुविधाएं व भत्ते भी नियमानुसार दिए जाएंगे।

आप विस्तृत जानकारी इस साइट  

: http://nclcil.in/ से भी ले सकते हैं।

 

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24