(RRB JE Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिस 04/2026 के तहत 4098 पदों पर भर्ती (RRB JE Recruitment 2026) की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर (JE) डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेट (DMS) और केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदो को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है जो 13 सितंबर 2026 तक चलेगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार यह भर्ती देश के सभी आरआरबी जोन के माध्यम से आयोजित की जाएगी। कुल 4,098 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। पदों और जोन के अनुसार सीटों का पूरा विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सामने आएगा। रेलवे ने फिलहाल केवल शॉर्ट नोटिस जारी किया है। जबकि आवेदन शुरू होने से पहले पूरी अधिसूचना जारी की जाएगी।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में दी जाएगी। माना जा रहा है कि संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में तीन वर्षीय डिप्लोमा या ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
रेलवे में चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे-लेवल 6 में नियुक्ति दी जाएगी। इसमें शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा रेलवे नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को अलग-अलग भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
आरआरबी जेई भर्ती (RRB JE Recruitment 2026) में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) देनी होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी CBT-2 परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB JE Recruitment 2026) ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधार कार्ड की जानकारी अपडेट कराने की सलाह दी है। आधार में दर्ज नाम और जन्मतिथि दसवीं के प्रमाण पत्र से मेल खानी चाहिए। साथ ही फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट रखने को कहा गया है ताकि दस्तावेज सत्यापन के समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।