PNB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफिसर बनने का सपना होगा पूरा? 545 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी नियम वरना हाथ से निकल सकता है मौका!

Ads

PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 12:36 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 12:38 PM IST

(PNB LBO Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 545 पदों पर निकली भर्ती
  • 9 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
  • 48,480 रुपये से शुरू होगी सैलरी

नई दिल्ली: PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती (PNB LBO Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक की ओर से कुल 545 पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी और क्या है आयु सीमा (Salary and Age Limit)

पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर पद (PNB LBO Recruitment 2026) पर चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी दी जाएगी। इस पद के लिए वेतनमान 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रति माह तक निर्धारित किया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को भर्ती नोटिफिकेशन में बताई गई अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन (Selection Process)

पीएनबी एलबीओ भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

लिखित परीक्षा का पैटर्न (Written Examination Pattern)

लिखित परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें रीजनिंग, कम्प्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस, अंग्रेजी भाषा और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा में गलत जवाब देने पर एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 40 प्रतिशत अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

PNB LBO भर्ती के लिए (PNB LBO Recruitment 2026) आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 59 रुपये तथा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

PNB LBO Recruitment 2026 नोटिफिकेशन लिंक

इन्हें भी पढ़ें:

PNB लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती में कितने पदों पर वैकेंसी निकली है?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों को भरा जाएगा।

PNB LBO भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

योग्य उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए कितनी सैलरी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

PNB LBO भर्ती में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।