IBPS करेगा 7275 बैंक क्लर्क की भर्ती, 18 सितंबर से करें आवेदन

IBPS करेगा 7275 बैंक क्लर्क की भर्ती, 18 सितंबर से करें आवेदन

IBPS करेगा 7275 बैंक क्लर्क की भर्ती, 18 सितंबर से करें आवेदन
Modified Date: November 29, 2022 / 06:38 am IST
Published Date: September 15, 2018 4:42 am IST

आईबीपीएस बैंकिग क्लर्क के 7275 पदों की भर्ती करने वाला है। IBPS कई राज्यों में ये भर्ती करेगा। उत्तर प्रदेश में 944, तमिलनाडु में 792, महाराष्ट्र में 772, बिहार में 178 और झारखंड में 110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं।  

पढ़ें- जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, गुरुवार से अब तक 13 आतंकी ढेर

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 18 सितंबर से 10 अक्टूबर तक है। इस दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ आवेदन में बाद में बदलाव भी कर सकते हैं। फॉर्म भरने का शुल्क 18 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है। क्लर्क के लिए प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर में चार दिन 8, 9, 15 और 16 तारीख को होगी।

पढ़ें- ओपी चौधरी पर ‘आप’ पार्टी ने लगाया सरकारी जमीन की अदला-बदली का आरोप

अभ्यर्थी नवंबर में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड सकेंगे।  इसकी मुख्य परीक्षा 20 जनवरी 2019 को होगी। अप्रैल 2019 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 18 राष्ट्रीय बैंक भाग ले रहे हैं। प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के 190 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी विशेष जानकारी आईबीपीएस की वेबसाइट https://www.ibps.in/  से ले सकते हैं।  

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में