आईटीबीपी ‘ग्रुप सी’ की पोस्ट में करेगा भर्ती, 30 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तिथि

आईटीबीपी 'ग्रुप सी' की पोस्ट में करेगा भर्ती, 30 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तिथि

आईटीबीपी ‘ग्रुप सी’ की पोस्ट में करेगा भर्ती, 30 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तिथि
Modified Date: November 29, 2022 / 03:31 am IST
Published Date: September 30, 2018 11:25 am IST

नई दिल्ली। इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) ने हेड कॉन्सटेबल के लिए आवेदन मंगाए हैं। आईटीबीपी ग्रुप सी पोस्ट की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। महिला और पुरुष उम्मीदवार दोनों इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

एनबीटी के मुताबिक आवेदन करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो चुकी है और यह 23 अक्टूबर 2018 तक चलेगी। बता दें  कि इस पद पर पुरुष के लिए 62 पोस्ट और महिला के लिए 11 पोस्ट पर आवेदन मांगे हैं।

हेड कॉन्सटेबल और इंस्पेक्टर के पदों के लिए अप्लाई करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की रिक्रूटमेंट वेबसाइट www.recruitment.itbpolice.nic.in पर क्लिक करें और वहां वेकन्सी से संबंधित पूरी जानकारी लेने के बाद अप्लाई करें। 

ITBP के एग्जाम के लिए फीस GEN/OBC  का 100 रुपये, SC/ST, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में