रांची: JSSC CGL Vacancy 2022 नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानि JSSC में अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इन पदों पर स्नातक पास युवा आवेदन कर सकेंगे।
JSSC CGL Vacancy 2022 जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 954 अलग-अलग पदों पर भर्ती होनी है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 14 फरवरी 2022 तय की गई है।