जूनियर इंजीनियर के 1477 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी-9300 से 34800.. जल्द करें आवेदन

जूनियर इंजीनियर के 1477 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी-9300 से 34800.. जल्द करें आवेदन

जूनियर इंजीनियर के 1477 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी-9300 से 34800.. जल्द करें आवेदन
Modified Date: November 29, 2022 / 03:06 pm IST
Published Date: October 28, 2018 11:12 am IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में UPSSSC के तहत जूनियर इंजीनियर्स के खाली 1477 पदों भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। चयनित उम्मीदवारों की पे-स्केल 9300-34800 रुपये होगी।

वहीं पद के अनुसार ग्रेड पे 4200 रुपये दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 3 साल का इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना आवश्यक है। भर्ती में 18 साल से 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। 

जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 225 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. वहीं एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रुपये फीस का भुगतान करना होगा और दिव्यांग उम्मीदवार 25 रुपये आवेदन फीस देकर अप्लाई कर सकते हैं। आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं। 30 अक्टूबर 2018 से आवेदन की प्रक्रिया शुरु होगी जो 30 नवंबर तक की जाएगी।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में