Reported By: Niharika Gupta
,Madhya Pradesh PSC 2025 Mains Exam Date || Image- Symbolic (Canva)
भोपाल: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 को लेकर इन दिनों असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मेंस परीक्षा को लेकर लगातार देरी हो रही है, जिससे अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ती जा रही है। पहले यह परीक्षा 9 जून को प्रस्तावित थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया और तब से अब तक नई तारीखों का कोई ऐलान नहीं हुआ है। (MP PSC 2025 Mains Exam Date) से में अगर अप्रैल के भीतर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तो पूरा परीक्षा शेड्यूल गड़बड़ा सकता है, क्योंकि आयोग को मेंस परीक्षा आयोजित करने के लिए एडमिट कार्ड, सेंटर अलॉटमेंट और अन्य प्रशासनिक तैयारियों के लिए पर्याप्त समय चाहिए होता है।
लगातार हो रही देरी के कारण यह आशंका बढ़ रही है कि मेंस परीक्षा 2026 की प्रारंभिक परीक्षा से पहले आयोजित नहीं हो पाएगी। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को एक साथ दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं 2025 मेंस और 2026 प्रीलिम्स की तैयारी करनी पड़ेगी, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा और उनकी रणनीतिक तैयारी भी प्रभावित होगी। दोनों परीक्षाओं का पैटर्न और फोकस अलग-अलग होने के कारण यह चुनौती और भी कठिन हो सकती है। वहीं, यह पहली बार नहीं है जब ऐसी देरी देखने को मिल रही है। 2019 के बाद से आयोग का परीक्षा कैलेंडर लगातार असंतुलित रहा है, जिससे भर्ती प्रक्रिया और रिजल्ट आने में भी लंबा समय लग रहा है।
इस स्थिति का सीधा असर अभ्यर्थियों के करियर प्लान, उम्र सीमा और प्रयासों पर पड़ रहा है। अगर मई या जून तक कोर्ट से जुड़ी प्रक्रियाओं और प्रशासनिक निर्णयों में तेजी नहीं आती, तो मेंस परीक्षा के अक्टूबर तक खिसकने की संभावना जताई जा रही है। इससे 2025 और 2026 की परीक्षाएं आपस में ओवरलैप कर सकती हैं, यानी एक बैच का चयन पूरा होने से पहले ही अगले बैच की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। (MP PSC 2025 Mains Exam Date) इस अनिश्चितता के माहौल में अभ्यर्थी लगातार स्पष्टता की मांग कर रहे हैं और सभी की नजरें आयोग पर टिकी हैं कि मेंस परीक्षा की नई तारीखों का आधिकारिक ऐलान कब तक किया जाएगा, क्योंकि हर दिन की देरी हजारों युवाओं के भविष्य और तैयारी को प्रभावित कर रही है।
अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद रुपया शुरुआती कारोबार में 50 पैसे मजबूत
चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल: हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया
अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई, इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए आमंत्रित किया
उत्तर कोरिया ने अपने तट के पास एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: दक्षिण कोरिया